aajtaktimes

मंत्री गोप व चेयरमैन अशोक ने MLC प्रत्याशी के लिए मांगे वोट

अजमी रिज़वी
बाराबंकी । जिला पंचायत अध्यक्ष बाराबंकी अशोक कुमार सिंह द्वारा एक बैठक बुलाई गयी जिसमें जिला पंचायत बाराबंकी के सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया ।
इस बैठक में अशोक कुमार सिंह ने समाजवादी पार्टी के विधानपरिषद पद प्रत्याशी  राजेश यादव "राजू" के पक्ष में मतदान करने और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की । बैठक में ग्राम्य विकास मंत्री व समाजवादी पार्टी यूपी संगठन महासचिव  अरविन्द कुमार सिंह "गोप"  भी पहुंचे और सभी सदस्यों से एकमत एकजाई होकर समाजवादी पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की जिसे उपस्थित सदस्यों ने अपनी सहमति जताते हुए कहा कि हम सब सदस्यगण समाजवादी पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा प्रदेश व बाराबंकी के विकास कार्यों से संतुष्ट हैं और पूर्व में भी हमने आपके साथ कंधे से कन्धा मिलाकर समाजवादी पार्टी का साथ दिया था और आगे भी केवल यही नहीं बल्कि आगामी सभी जगह हम सब लोग समाजवादी पार्टी को जिताने का काम करेंगे ।
बैठक में समाजवादी पार्टी के विधान परिषद् पद प्रत्याशी  राजेश यादव "राजू"  व कोआपरेटिव बैंक के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा विधान परिषद् चुनाव प्रभारी धीरेन्द्र वर्मा  तथा समाजवादी पार्टी बाराबंकी के जिलाध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह  उपस्थित रहे ।

Related

UP 6041734982728470846

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item