aajtaktimes

कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में गठित की गयी समिति

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम रोजगार सेवक संगठन की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष आकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में विकास खण्ड बंकी के सभागार में आहुत की गयी। श्री त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों के 26 दिन तक लखनऊ में चले आन्दोलन के बाद मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वार्ता के उपरान्त रोजगार सेवकों को शिक्षा मित्रों की तर्ज पर नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा प्रदान किये जाने का पूर्ण आश्वासन दिया है। मुख्य सचिव ने रोजगार सेवकों के नियमितिकरण पर यथा शीघ्र निर्णय लेने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त प्रवीन कुमार की अध्यक्षता में कमेटी का गठन भी किया। जिसमें अहम विभागों के प्रमुख सचिव सदस्य के रूप में शामिल होंगे। ग्राम रोजगार सेवकों को  नियमित करने के लिए सरकार नये पद के सृजन पर विचार कर रही है। बैठक में संगठन के महामंत्री दिलीप यादव ने ग्राम रोजगार सेवकों की मांगों को गम्भीरता से लेते हुए सकारात्मक क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, ग्राम विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप व मुख्य सचिव आलोक रंजन को धन्यवाद ज्ञापित किया। संगठन प्रभारी जमनेश कनौजिया ने रोजगार सेवकों से मनरेगा योजना अर्न्तगत कार्य मेें तेजी लाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने की अपील की और यह भी स्पष्ट किया कि रोजगार सेवक किसी भी प्रकार की हड़ताल में शामिल नही है। बैठक में जिलाकोषाध्यक्ष अमित वर्मा, जिला सचिव दीपक सिंह, रवि सिंह, तौकीर आलम, शकील अहमद, विनोद राव, दिलदार अहमद, नीलम, किशोरी लाल, गया प्रसाद, मुकेश कुमार, शिव शंकर सिंह, जितेन्द्र कुमार, पवन यादव, दीपू समेत तमाम पदाधिकारियों ने विचार रखे।

Related

UP 618163848939155684

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item