ट्रक में घुसी बाइक, एक की मौत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_489.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बीती रात लखनऊ से वापस आ रहे बाइक सवार युवक खड़ी ट्रक में जा घुसा। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी व बाइक पर सवार एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मामला देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मलूकपुर निवासी मो. सिराज (25) पुत्र मो. इलियास लखनऊ में अमरपाली चौराहे के पास एक दुकान में कपड़े सिलाई का काम करता है। जिसके साथ में मामा का लड़का अरमान (18) भी साथ में सिलाई सीखने जाता है। मंगलवार की बीती रात मो. सिराज बाइक से अरमान के साथ प्रत्येक दिन की भांति दुकान बंद होने की बाद घर के लिये निकला था। तभी ग्वारी चौराहे के पास खड़ी ट्रक में मो. सिराज की बाइक जा घुसी जिसमें सिराज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। बाइक पर सवार अरमान को मामूली चोटें आयी। जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।