aajtaktimes

शाहगंज में हुआ पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ

जौनपुर। जेसीआई शाहगंज सिटी द्वारा नगर में चलाये जाने वाले पर्यावरण सुरक्षा एवं स्वच्छता अभियान का शुभारम्भ राष्ट्रीय अधिशासी उपाध्यक्ष सीनेटर राजकुमार कचारला ने किया। वे अपनी आधिकारिक यात्रा के सिलसिले में नगर में थे। इस दौरान जहां जूनियर जेसीज विंग ने जेसीज चौराहे पर स्वच्छता अभियान के तहत कपड़े के झोलों का वितरण किया, वहीं प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील भी किया। इसके बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को जेसीज चौराहे से नगर भ्रमण कराते हुये देवकन्या पाठशाला एवं मां कौशिल्या शिक्षण संस्थान ले जाया गया जहां मेधावी छात्रों में पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद श्री कचारला आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे जहां उन्होंने सफाईकर्मियों को उपहार भेंट किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मण्डला अध्यक्ष जेसी अभिषेक केडिया एवं उपाध्यक्ष जेसी पुनीत अग्रवाल मौजूद रहे। इस मौके पर श्री कचारला ने कहा कि भारतीय जेसीज क्लीन इंडिया ड्राइव नामक मुहिम चला रही है जिसके तहत अध्याय स्तर पर स्वच्छता अभिसान चलाये जा रहे हैं। अन्त में अध्यक्ष जेसी रवीन्द्र दूबे ने कहा कि अध्याय द्वारा दीर्घकालिक अभियान चलाया जायेगा जिसका शुभारम्भ हो चुका है। कार्यक्रम का संचालन जेसी संदीप जायसवाल ने किया। अन्त में  सचिव जेसी आशीष जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर जेसी रविकांत, जेसी रूपेश, जेसी कृष्णा, जेसी रामजी, जेसी अविनाश, जेसी विकास, जेसी निर्भय, जेसी अश्वनी, जेसी अभिषेक, जेसी गौरव, जेसी अनूप, जेसी देवी प्रसाद, जेसी एजाज, जेसी दिवाकर मिश्रा, जेसी दीपा सेठ, जेजे अभिनव, जेजे किशन आदि उपस्थित रहे।

Related

UP 6060103452821046863

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item