कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के भतीजे की ह्मदय गति रुकने से निधन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_767.html
जौनपुर । प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के भतीजे रमेश यादव 45 वर्ष की मंगलवार को ह्मदयगति रुक जाने से वाराणसी के बीएचयू में निधन हो गया। समाचार मिलते में जिले में शोक की लहर दौड़ पड़ी। गौरतलब है कि कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के बड़े भाई स्व. गिरजाशंकर यादव के पुत्र रमेश यादव इंसपेक्टर के पद पर मिर्जापुर जिले के अहिरौरा थाने में तैनात थे। सोमवार को गाजीपुर में कैबिनेट मंत्री स्व. कैलाश नाथ यादव की तेरहवीं के कार्यक्रम में वीआईपी ड¬ूटी कर रात्रि अपने थाने पर स्थित आवास पर लौटे थे। मंगलवार की सुबह अचानक उनके सीने में दर्द हुआ तो प्राथमिक उपचार के लिए वाराणसी के सर सुंदर लाल बीएचयू अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र अंकित, अमित एवं पुत्री अंकिता को छोड़ गये है। मृतक का पार्थिव शरीर बरसठी ब्लाक स्थित उनके पैतृक आवास पर लाया गया जहां मौजूद लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। यहां से उनका पार्थिव शरीर सीधे पुलिस लाइन लाया गया जहां कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, मृतक रमेश यादव के दोनों पुत्र अंकित यादव, अमित यादव, युवा सपा नेता लकी यादव, ओम यादव ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस लाइन में एएसपी सिटी रामजी सिंह यादव, ग्रामीण अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीओ सदर राजकुमार पाण्डेय, सीओ मड़ियाहूं हितेंद्र कृष्ण, शहर कोतवाल सतेंद्र नाथ तिवारी सहित पुलिस के आलाअधिकारियों ने गार्ड ऑफ आनर देकर अपने साथी को अंतिम सलामी देते हुए विदा किया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, मोहम्मद हसन कालेज के प्राचार्य डा. अब्दुल कादिर खां, विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष राजनारायण बिंद, जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी, पूर्व मंत्री डा. केपी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शारदा चौधरी, सपा नेता दिनेश चौधरी, आरडी चौधरी, पंधारी यादव सहित कई नेता एवं समाजसेवी मौजूद रहे। यहां से मृतक का पार्थिव शरीर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के नगर स्थित आवास पर पहुंचा जहां सात्वना देने वालों का तांता लगा रहा। देर शाम उनकी शवयात्रा रामघाट पहुंची जहां उनके पुत्र ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। शोक संवेदना प्रकट करने वालो में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, हनुमान प्रसाद सिंह, विधायक ओमप्रकाश दूबे बाबा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अरुण दूबे, विधायक श्रद्धा यादव, गुलाब सरोज, सीमा द्विवेदी, सपा नेता श्रवण जायसवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष इंदू सिंह, रिजवान हैदर राजा, महासचिव श्याम बहादुर पाल, कांग्रेस के प्रदेश संयोजक फैसल हसन तबरेज, आजम जैदी, नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिराज मेंहदी सहित अन्य लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित किया।