सड़क हादसे से दहल उठा जनपद, 4 की मौत, एक ट्रामा रेफर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/4_23.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आज जनपद में सड़क हादसो में हुई मौतों से लोगों का दिल दहल उठा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगभग आधा दर्जन सड़क हादसे में मौत हुई हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आवास विकास कालोनी सेक्टर-5 योग आश्रम रोड निवासी सुधीर सिंह (40) पुत्र वीरेन्द्र सिंह व संजय कुमार सिंह (35) पुत्र आमआज्ञा सिंह संजय मूल रुप से देवरिया के रहने वाले बताये जाते हैं। यह दोनो कोतवाली देवा स्थित इण्डिया प्वालीफाइवर लि. कम्पनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। सुधीर सिंह मंगलवार की सुबह लगभग 6 बजे अपनी बाइक से संजय के साथ कम्पनी जा रहे थे। कम्पनी के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में जा घुसे। जिसके चलते सुधीर की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि संजय गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही कंपनी के बाहर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने जब देखा तो दौड़ पड़े तब तक सुधीर की मौत हो चुकी थी। गंभीर रुप से घायल संजय को कर्मचारियों ने आनन फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया। वहीं नगर कोतवाली के मोहल्ला गायत्री नगर ओबरी निवासी विमल विश्वकर्मा (26) पुत्र शिवशंकर विश्वकर्मा एक मारुति कम्पनी में काम करता था। विमल कम्पनी के काम से बाइक से विगत् सोमवार को रामनगर गया हुआ था। देर रात लगभग 12 बजे वापस लौटते समय सहावपुर थाना मसौली के पास एक पुलिया से टकरा गया। जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। विमल मृत अवस्था में काफी देर सड़क पर पड़ा रहा। तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। वहीं तीसरी घटना थाना कोठी के ग्राम भोनई निवासी प्रेम रावत (25) पुत्र फतेह बहादुर रावत पेशे से मजदूर है। प्रेम कोठी चौराह स्थित एचएलबी स्कूल में मजदूरी करता था। वह शाम को लगभग 6 बजे अपनी मजदूरी लेने साइकिल से स्कूल जा रहा था। चौराहे के निकट पेट्रोल पम्प के पास एक बाइक सवार ने पीछे से ठोकर मारकर फरार हो गया। इस हादसे में प्रेम रावत की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस में भारी भीड़ लगी हुई है। वहीं थाना सफदरगंज के ग्राम केवला निवासी रामराज उर्फ राजाराम (28) ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसकी हालत बिगड़ते देख परिजनों ने रामराज को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान दोपहर 12 बजे मौत हो गयी। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

