aajtaktimes

कवि सम्मेलन व मुशायरा का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्रामीण इलाकों में लोगों को जागरूक करके ही जनता को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जा सकता है। क्योंकि जब तक सामाजिक कुरितियांे को समाप्त नही किया जायेगा तब तक हम विकास का सही सोपान नही पा सकते है। हरख ब्लाक के नेवली में युवाजाग्रति एवं विकास संस्थान एवं भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय के सहयोग से आयोजित कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के पूर्व कारगार मंत्री राकेश वर्मा ने व्यक्त की। श्री वर्मा ने आगे कहा कि जिले में विकास की काफी संभावनाएं है बस युवाओं को मुख्य धारा से जोड़ने की नितांत आवश्यकता है। इस उददेश्य को पूूरा करने के लिए हम सभी लोगों को आपसी भेदभाव को मिटाकर एक साथ मिलकर काम करना होगा। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में कवि अम्बरीष अम्वर, शिव कुमार व्यास, अजय प्रधान, कुमार पुष्पेन्द्र, सनत कुमार अनाड़ी, जयदीप सरस गोण्डवी, अहमद सईद हर्ष, हुमायू कवीर ने प्रमुख रूप से कविता पाठ किया। कवि सम्मेलन का संचालन प्रदीप सारंग ने किया। कवि सम्मेलन एवं मुशायरा की अध्यक्षता पूर्व विधायक रतन लाल राव ने किया। इस अवसर हरिप्रसाद वर्मा, जिला पंचायत पूर्व सदस्य विजय कुमार वर्मा, डा. सुविद्या वत्स, रामपाल यादव, तारिक किदवई, मो. अतहर, डा. खुशीराम, अमीर अली, कौशल वर्मा, शैलेन्द्र, सुभाष वर्मा, देशराज वर्मा, राम मूर्ति, अरून वर्मा, गुरूप्रसाद, लोमेश, प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Related

UP 8831123351623983906

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item