महिलाए देश की आधी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती है: आलोक
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_375.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण केंद्र द्वारा जिला कारागार में निरुद्ध बन्दी महिलाओं को सामाजिक, मानसिक व आर्थिक रूप से विकासशील एवं स्वावलम्बी बनाने हेतु 15 दिवसीय फलों को संरक्षण करना, आचार, चटनी, मुरब्बा, जैम, जैली प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जेल अधीक्षक आलोक कुमार सिंह ने किया। उन्होने बन्दी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाए देश की आधी जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करती है और वे पुरूषो की अपेक्षा कार्यो में ज्यादा व्यस्त रहती है चाहे वह घर का काम हो या कृषि कार्य वे अपने कार्यो के प्रति निष्ठावान होती है अगर उन्हे रोजगारोमुखी प्रशिक्षण दिलाया जाये तो वह अपने आपको आसानी से सृजक कार्यो मे समायोजित कर सकती है। मुख्य कारापाल पंकज सिंह ने कहा बंदी महिलाओं की इस स्थिति को दूर करने हेतु आज यह नितान्त आवश्यक है कि उन्हे रोजगारपरक प्रशिक्षण प्रदान किया जाये जिसमें रोजगार प्राप्त करने की प्रबल सम्भावना हो। कार्यक्रम में जिला कारागार के उपकारापाल रामसिंह, अजय सिंह, संतोष कुमार वर्मा, कुलदीप कुमार दास, प्रशिक्षक शिवकुमार मौर्या आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में हर पल सहयोग देने का संकल्प लिया।

