MLC चुनाव : मतदान की अपील
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/mlc_23.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। पंचायत चुनाव में निष्क्रिय रही भाजपा सांसद प्रियंका रावत एमएलसी चुनाव में काफी सक्रियता निभा रही है। सांसद पूर्व कैबिनेट मंत्री व बसपा की सक्रियता से विधान परिषद का चुनाव रोमांचक होता जा रहा है। मंगलवार को सांसद प्रियंका सिंह रावत ने दर्जनों समर्थकों के साथ सिद्धौर क्षेत्र का दौरा किया। यहां कैसरगंज, रसूलपुर, कादिरपुर सहित आधा दर्जन गांवो के प्रधान, बीडीसी, डीडीसी आदि से भाकियू के प्रांतीय महासचिव एमएलसी प्रत्याशी मुकेश सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की। इस मौके पर संासद के साथ सुन्दरलाल दीक्षित, भगवंत लाल रावत सहित दर्जनो कार्यकर्ता व मतदाता मौजूद थे।

