aajtaktimes

कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने DM से की शिकायत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। ग्राम पंचायत लक्षबर बजहा के एक दर्जन से अधिक अन्त्योदय एवं बीपीएल कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कोटेदार द्वारा राशन न दिये जाने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी को दिये गये प्रार्थना पत्र में पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मो. जमाल सहित अन्तोदय कार्ड धारक मेराज, अब्दुल, सर्वजीत, गुडडू वीपीएल कार्ड धारक मो. हनीफ, राम सिंह, शरीफ, हमीद, पीर मोहम्मद, अवधराम, जमाल अहमद, अनवर, बरसाती, मो. मुशीर, महेश, इस्तियाक ने ग्राम पंचायत के कोटेदार पर आरोप लगाया है कि समय से न तो राशन दिया जाता है और न ही मिटटी का तेल दिया जाता है। कोटेदार कार्ड धारको से कहता है कि जब तक नये राशन कार्ड आन लाइन होकर नही आ जायेगे तब तक राशन आदि नही दिया जायेगा। उपरोक्त कार्ड धारको ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कोटेदार की जांच कराकर राशन दिलाने की मांग की है। 

Related

UP 7857439362769428802

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item