जैदपुर विधायक ने MLC प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/mlc_45.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। स्थानीय निकाय विधान परिषद के चुनाव में सपा प्रत्याशी राजेश कुमार यादव ‘राजू‘ की जीत को सुनिश्चित करने के लिये सपा विधायक रामगोपाल रावत ने मंगलवार को मसौली चौराहा स्थित वर्मा टेªडिंग कम्पनी में समीक्षा बैठक कर सपा प्रत्याशी को भारी मतो से जिताने की अपील की। बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से रुबरु होते हुए विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अलिखेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार बिना भेद-भाव के विकास कार्य कर रही है। गांव-गरीब की उन्नति के लिये जितने कार्य उत्तर प्रदेश में हुए है उतने कही नही हुए है। दूसरे प्रांतो की सरकार यूपी सरकार के विकास कार्यो को माडल के रुप में देख रहे है। विधायक राम गोपाल रावत ने उपस्थित ग्राम प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यो से कही कि सपा प्रत्याशी राजू यादव की ऐतिहासिक जीत के लिये आप सभी लोगो के सहयोग की जरुरत है। श्री रावत ने बसपा, भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि मौजूदा समय में सारा विपक्ष एक साथ है। परन्तु विगत माहो से चल रहे पंचायत चुनाव में सपा की जीत का चलने वाला रथ रुकने वाला नही है और विपक्ष की एकजुटता के बाद समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिली है और सपा प्रत्याशी राजू यादव भारी मतो से चुनाव जीतेंगे। विधान परिषद चुनाव के संयोजक धीरेन्द्र कुमार वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी वर्गो को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी और जितनी भी कल्याणकारी योजनांए चलायी जाती है। उसका लाभ सभी को मिल रहा है उन्होने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुखी के चुनाव में सपा की शानदार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीति एवं नीयत में कोई अंतर नही है। जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी ने कहा कि विधान परिषद के चुनाव में सपा उम्मीदवार राजेश यादव की छवि साफ सुथरी है और नेक दिल इंसान है जिनके जीतने से विकास को गति मिलेगी। श्री सिद्दीकी ने राजू यादव को जिताने की अपील की। ब्लाक प्रमुख यासिर अराफात किदवाई ने कहा कि आप लोगो के सहयोग से जो यह पद मिला है। उसके मान सम्मान में कभी पीछे नही रहूंगा। ब्लाक प्रमुख श्री किदवाई ने एमएलसी चुनाव में तन मन से सपा उम्मीदवार राजू यादव को जिताने का आहवान किया। समीक्षा बैठक के आयोजक सादामऊ ग्राम प्रधान प्रेम किशोर वर्मा ने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त हुए सपा प्रत्याशी राजू यादव को जिताने की अपील की। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता नसीम कीर्ति, जिला सचिव अशोक यादव, दुर्गा दयाल वर्मा, राम मूर्ति यादव, हंसराज सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

