aajtaktimes

एसपी ने मेले का किया शुभारंभ


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सेन्ट्रल एकेडमी विद्यालय में अतुल्य भारत विषय पर एक मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वन्दना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। मेले में नृत्य-संगीत सबके आकर्षण का केन्द्र रहा। रंग-बिरंगे कई रूपों में सजे हुए बच्चो का फैन्सी ड्रेस कम्पटीशन व बेबी शो कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा। विद्यालय की प्रधानाचार्य अभिलाषा सिंह ने बच्चों की प्रतिभा सामने लाने के लिए एक भव्य प्रदर्शनी लगवायी, जिसका मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा बेस्ट मटीरियल से बनाये गये वर्किंग मॉडल थे, जिसमें बच्चों की छिपी प्रतिभा सामने आयी। बच्चों ने उत्साहित होकर अपने-अपने मॉडलों की कार्य प्रणाली को आने वाले समस्त लोगों को समझाया, जो काफी सराहा गया।

Related

UP 9111194255649456022

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item