किशन रावत ने एमएलसी प्रत्याशी राजेश के पक्ष में मांगे वोट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_322.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। प्रदेश के लोकतन्त्र के इतिहास में जितना काम मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किये उतना अन्य सरकारे यदि मेरे से आधा भी करती तो यूपी की तस्वीर विकाशशील नही बल्कि विकसित प्रदेश रूप में देश का पहला प्रदेश होता। यह बात विकास खण्ड मसौली के अन्तर्गत गनेशपुर देवीदीन पुरवा में आयोजित पूर्व बीडीसी व नवनिर्वाचित प्रधानों, कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में सदस्य जिला पंचायत किशन रावत ने कही साथ ही सपा एमएलसी व प्रधानों से जिताने की अपील की। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सपा एमएलसी प्रत्याशी राजेश यादव राजू ने अपेक्षित अपने मतदाताओं से मार्मिक रूप से वोट प्रथम वरीयता मे देने का अनुरोध किया। युवा नेता किशन रावत ने कहा कि मुझे अपने लोगों पर बड़ा भरोसा है क्योकि हमारे साथियों का मन बड़ा है, जिसका मन बड़ा होता है। दिल साफ होता है कुछ पाने व कुछ करने का जब जज्बा होता है तो चुनाव अपने आप जीते जाते है। मेरे क्षेत्र के हर एक जनप्रतिनिधियों को मुझ पर भरोसा है। इस कारण से भरोसा करता है, हमारा प्रत्याशी युवा है संघर्ष का जज्बा है गरीबी व गांव का दर्द जानता है आगे बढ़ कर समाजसेवा को जब-जब विरोधी दलों से चुनौती मिली तब-तब संघर्षो में गरीबो का हक दिलाने के लिये लाठिया खाई हम ऐसे सच्चे समाज सेवक राजेश यादव राजू के लिये वोट मांग रहा हॅू। निष्पक्ष चुनाव होगा चुनाव सपा के पक्ष में बस जीत का अन्तर सपा के पक्ष में बड़ा कर रहा हूॅ। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष शकील सिददीकी, सपा नेता, सभासद उमाकान्त श्रीवास्तव, शंकर यादव, बीडीसी अमित चौधरी, हिमांशु दीक्षित, सोनू रावत, विनय यादव, किशोरी लाल रावत, राम सेवक यादव, रामकरन, राम सुनील, महेन्द्र यादव, अमरेश यादव सहित दर्जनों बीडीसी (पूर्व) व नवनिर्वाचित प्रधानगण उपस्थित थे।