aajtaktimes

तिलक समारोह में मारपीट, चले ईट गुम्मे


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना असन्द्रान्तर्गत बीती रात एक तिलक समारोह में हो रहे डांस के स्टेज पर चढ़कर डांस करने को लेकर दो पक्षो में ईट गुम्मे चलने से मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शान्त हुआ। मामला असन्द्रा बाजार का है। यहंा सुखलाल पुरवा निवासीं पवन यादव मकान बनवाकर टेंन्ट का कारोबार करते है। सोमवार को टेंन्ट कारोबारी का तिलक था। डीजे डांस का प्रोग्राम चल रहा था। स्टेज पर डीजे की धुन पर नर्तकियां थिरक रही थी। इसी बीच नशे में धुत एक युवक स्टेज पर चढ़कर कार्यक्रम में बाधा पहुंचाने लगा। जिसका कुछ दर्शको ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर दोनो पक्षो में मारपीट शुरू हो गई। ईंट गुम्मे चलने लगे। कुछ लोग कुर्सियां लेकर टूट पड़े। मारपीट से मौके पर भगदड़ मच गई। दर्शक अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। इसी बीच सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने के बाद माहौल शान्त हुआ और दोबारा डांस कार्यक्रम शुरू हुआ। इस सम्बन्ध में थाना असन्द्रा पुलिस का कहना है कि किसी पक्ष ने कोई शिकायत नही मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Related

UP 8499209288295532548

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item