aajtaktimes

बसपा प्रत्याशी मनोज के समर्थन में नेताओं ने मांगा सहयोग


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मनोज कुमार वर्मा ने विख निन्दूरा के ग्राम अन्नीपुर में शंकरलाल गौतम द्वारा आयोजित प्रधान एवं बीडीसी जिला पंचायत सदस्यों की बैठक व विकास खण्ड देवा के ग्राम पवैय्याबाद में इक्ष्वाक मौर्य द्वारा आयोजित कार्यकर्ता मीटिंग में पहुंचकर समर्थन एवं सहयोग मांगा उक्त दोनों मीटिंगों में ग्राम प्रधान एवं बीडीसी, डीडीसी सभासद काफी संख्या में मौजूद रहे। मण्डल कोआर्डीनेटर विजय कुमार ने कहा कि बसपा के बढ़ते जनाधार से विपक्षी घबराये हुए है और सपा के लोग धन बल के सहारे चुनाव जीतने पर उतारू है ऐसे लोगो से सावधान रहना है। जिलाध्यक्ष सुरेशचन्द्र गौतम ने कहा कि सपा भाजपा के लोग अन्दर-अन्दर आपस में मिले हुए है। सपा के गुण्डाराज एवं भाजपा के जंगल राज से जनता ऊब चुकी है इससे छुटकारा पाने के लिए प्रदेश की जनता बहन जी की ओर आशा भरी नजरो से देख रहे है जिले में डीडीसी, बीडीसी ग्राम प्रधानो एवं सभासदगणों का समर्थन एकतरफा मिल रहा है जिससे सपा भाजपा के लोग भयभीत है। प्रत्याशी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि अगर जिले के मतदाताओं ने मुझे अपना भाई बेटा मानकर जितायेगी तो रात दिन जनता की सेवा एवं जिले के विकास के लिए तैयार रहेगे सभी से इस समय सपा भाजपा के बहकावे में न आकर वोट देकर जिताने की अपील की। इस मौके पर प्रमुख रूप से दोनो मीटिंगों में प्रत्याशी मनोज कुमार वर्मा, विजय कुमार, हफीज भारती, सुरेन्द वर्मा, इक्ष्वाक मौर्य, उत्तम वर्मा, जमील अहमद, शंकरलाल गौतम, विक्रम गौतम, सगीर सलमानी, प्रदीप गौतम, अशोक रावत, रामसिंह चौहान, शाहिद अली मंशूरी, संजय सोनी, जितेन्द्र वर्मा, रघुराज रावत आदि काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related

UP 4601494110557676508

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item