भाकियू के कार्यकर्ताओं ने मुकेश के पक्ष में किया तूफानी दौरा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_391.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। एमएलसी प्रत्याशी मुकेश सिंह ने ब्लाक सूरतगंज का तूफानी दौरा किया तथा कई बैठक करके कर्म सेवा तथा संघर्ष का ध्यान रखते हुए वोट मांगे इसके लिए सुढ़ियामऊ में विशाल बैठक की गयी। जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष शारदा बक्स सिंह तथा संचालन ब्लाक अध्यक्ष अमर सिंह ने किया बैठक में दर्जनों बीडीसी प्रधानों में शामिल होकर सपा के गुण्डा राज तथा बसपा की डरपोक राजनीति से आहत होकर मतदान करने के साथ चुनावी समर में कूद कर हर हाल में मुकेश सिंह को जिला कर जनपद की मिट्टी का कर्ज अदा करने का संकल्प लिया। गौरतलब रहे कि बैठक में तमाम प्रधान तथा बीडीसी लोगों ने बैठक में बताया कि हार से घबराई सपा सरकार के मंत्री तथा गुलाम अधिकारी ब्लाक के खण्ड विकास अधिकारी तथा ग्राम विकास अधिकारी प्रधान बीडीसी गणों केा डर तथा लालच देकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है इस पर निर्णय हुआ कि अगर कोई अधिकारी कर्मचारी धन वितरण करते पाया जाए तो उसे पकड़कर थाने या प्रशासन के हवाले किया जाए इस पर भी सुधाार न आया तो किसान भूसे की कोठरी को जेल बनाकर चुनाव तक बन्द रखे। बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रत्याशी मुकेश सिंह ने कहा कि जनपद के एमएलसी सूची के मतदाता सौभाग्यशाली है जो मतदान करने को पा रहे है क्योंकि जिस तरह अध्यक्ष जिला पंचायत सारे ब्लाक प्रमुख के चुनाव में निविर्रोध प्रक्रिया जोर दबाव बनाकर करना चाहा अगर मैं भी दाब में आ जाता तो यह चुनाव निविर्रोध हो जाता। उन्होंने जोर देकर कहा कि सत्ता विपक्ष एक हो जाए तो हर उस आम आदमी हक अधिकार व सम्मान के लिए अपने संघर्ष रूपी हथियार उठा लेना चाहिए वर्षों काम हमने किया अब निर्णय सम्मानित मतदाताओं को लेना है कि जनता के लिए लड़ने वाला एमएलसी चाहिए या एसी कमरों में बैठकर स्वार्थरूपी राजनीति करने वाला मौका चाहिए। उन्होंने समाज के हर सम्मानित नागरिकगण व मतदाताओं से निवेदन है करते हुए कहा कि मेरी जीत से जनपद का पूरा समाज खुश होना न कि कुछ नये समाजवादी जो स्वार्थ की राजनीति कर रहे है। उनका खात्मा भी होगा और यह जीत इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी। इसके लिए सभी लोग तन मन तथ धन से जुट कर सहयोग का कारवां बढ़ाते रहे।