aajtaktimes

संत गाडगे की जयंती धूमधाम से मनायी गयी

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शिक्षा ही एक ऐसी चाभी है, जिससे सारे ताले खोले जा सकते हैं। शिक्षा के बिना मनुष्य पशु समान है। उक्त विचार तहसील रामनगर अन्तर्गत ग्राम तेलियानी में आयोजित महान राष्ट्र सन्त गाडगे जी महाराज की जयन्ती पर आयोजित समारोह में पूर्व जिला जज डा. रामकिशोर ने व्यक्त किये। उन्होनें लोगों से आडम्बर से दूर रहकर अपने बच्चों को शिक्षित करने की अपील की। उन्होनें लोगांे से मांस-मदिरा को त्यागकर संगठित होकने की महती आवश्यकता की बात कही। विशिष्ठ अतिथि एपी कनौजिया ने जन समुदाय का आहृवान किया कि हक मांगने से नहीं मिलता, उसे आगे बढ़कर छीनना पड़ेगा, उसके लिए हमें शिक्षित होकर, संगठित होना पड़ोगा। क्योंकि बिना संगठित हुए संघर्ष नहीं किया जा सकता। समारोह को इन लोगों के अलावा राजेन्द्र प्रसाद कनौजिया, राम प्रगट, तन्नू प्रधान, एमडी आनन्द, इं. सन्तलाल, डा. तिलकराम, आरडी कनौजिया, रामसागर, प्रहलाद कनौजिया, दिलीप चौधरी, विनय चौधरी, रवि कनौजिया, दिनेश चन्द्र, अनिल सहित तमाम लोगों ने सम्बोधित किया।

Related

UP 6363116798242012671

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item