एसपी ने किया मेडिकल कैम्प का उद्घाटन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_770.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जहांगीराबाद एजुकेशनल ट्रस्ट ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन और इंडियन मुस्लिम रिलीफ एंड चौरिटी तत्वाधान में जहांगीराबाद मीडिया संस्थान परिसर में मेडिकल कैम्प की शुरुआत की गयी। तीन दिनो तक चलने वाले मेडिकल कैम्प का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद ने किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीन ने मेडिकल कैम्प में मानवता की सेवा बताते हुये कहा कि ऐसे कैम्प से निश्चित तौर पर गरीबों को फायदा पहुंचाता है। ऐसे मेडिकल कैम्प ज्यादा से ज्यादा संख्या पर आयोजित किये जाने चाहिये। जहांगीराबाद इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी के निदेशक डा. केएमरफी ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया। मेडिकल कैम्प में अमेरिका जान रोजन बर्ग, सबीहा गफूर, डा एम कामिल, डा. मुस्तफा एल्कियर आदि ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस मेडिकल कैम्प में खून की जांच, एक्सरे, नेत्र की जांच, शुगर की जांच इत्यादि की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जा रही है। कैम्प के पहले दिन करीब 550 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस पर मो. जुबेर खान, आफाक अहमद, डा. तुफैल अहमद सहित अध्यापक व कर्मचारी मौजूद रहे।

