aajtaktimes

भैंस चोर चढ़े हत्थे, जमकर धुनाई


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। थाना कोठी क्षेत्रान्तर्गत बीती रात भैंस चोरी करने आए 8 लोगो में से तीन को ग्रामीणो ने घेरा बन्दी कर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगो की जमकर धुनाई कर उन्हे पुलिस के हवाले कर दिया गया। बताया जाता है कि रात करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के सोहावां गांव में कुछ लोग पशु चोरी करने की नीयत से आ धमके। चोर रामपाल व देशराज की भैंस खोलकर पिकप पर लादने जा ही रहे थे कि आहट पाकर गांव के कुछ लोग जाग गए। जगहट होते देख पशु चोर वाहन व मवेशी छोंड़कर भागने लगे लेकिन ग्रामीणो ने घेरा बन्दी कर जैदपुर थाना क्षेत्र के टेरा टिकरा निवासी निजाम व रफीक तथा असन्द्रा थाना क्षेत्र के जमलापुर निवासी मो0 वसीम को पकड़ लिया। पकड़े गए लोगो की जमकर धुनाई करने के बाद ग्रामीणो ने उन्हे मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लोगो ने अपने फरार पांचो साथियों के नाम व पते पुलिस को बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।  

Related

UP 5306468141734069564

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item