aajtaktimes

सपा ने चुनाव की बनायी रणनीति


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। विधान परिषद के चुनाव में सपा के संगठन ने अपनी पूरी ताकत झोक दी। संगठन ने पूरी जिम्मेदारी उठाते हुए आज पार्टी के जिला, विधानसभा व सभी फ्रन्टल संगठनों के साथ बैठक कर चुनाव की रणनीति तैयार की जिसमें सभी को ब्लाक वार जिम्मेदारी सौंपी गयी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में संगठन की जिम्मेदारी अहम है क्योंकि कोई भी चुनाव संगठन के बिना नही लड़ा जा सकता। चुनाव सम्बन्धी सूचना जानकारी के लिये फोन नं0-05248 226044 पर सूचना ले सकतें हैं। विधान परिषद के प्रत्याशी राजेश यादव राजू ने कहा कि आप सभी लोगों के सहयोग से ही मुझे चुनाव लड़ना है मेरी असली ताकत आप सब लोग हैं। इस मौके पर संचालन मो. रिजवान संजय ने किया। उक्त तैयारी बैठक में मुख्य रूप से मुलायम सिंह युथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव दानिश सिद्दीकी , अल्पसंख्यक वित्तविकास निगम के डायरेक्टर इजहार एडवोकेट, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव अलीम किदवाई, जिला महासचिव अनिल यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्रा, नसीम क्रीती, अजय वर्मा बब्लू, राहुल गुप्ता, डॉ. प्रेम यादव, राम सिंह यादव, जय सिंह, पियूश अवस्थी आदि लोग उपस्थित थे।

Related

UP 6122980602746167368

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item