aajtaktimes

वसूली का आरोप

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। आशा बहुओं की नियुक्ति के नाम पर पच्चीस से चालीस हजार रुपये की वसूली की जा रही है। मुबारकपुर निवासी एक व्यक्ति ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मानक विपरीत की जा रही नियुक्ति को निरस्त का पुनः नियुक्ति की मांग की है। जिलाधिकारी को दिये शिकायती पत्र में बब्लू यादव निवासी मुबारकपुर वि.ख. हरख ने लिखा है कि सतरिख सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पर डीके त्रिपाठी आशा बहू की नियुक्ति प्रक्रिया देख रहे है और 25 से चालीस हजार रुपये तक की वसूली कर रह रहे है। बब्लू ने डीएम से जांच करवाकर कार्यवाही करने की मांग की है। कार्यवाही न होने की दशा में युवा स्नातक बेरोजगार वेलफेयर एसोसिएशन धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। 

Related

UP 8041117726040099811

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item