स्व. अली मुबारक का सामाजिक सारोकार से रहा गहरा रिश्ता: शर्मा
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_359.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सामाजिक सारोकार हो या धार्मिक गतिशीलता दोनों में ही चौधरी अली मुबारक उस्मानी साहब का कोई सानी नही था। उनके किए गए कार्य सामाज को आज भी जागरूक करते है। उक्त विचार गांधी भवन में गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट द्वारा प्रख्यात समाजसेवी एवं सतरिख नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अली मुबारक उस्मानी की दूसरी बरसी पर समाजवादी चिंतक राजनाथ शर्मा ने व्यक्त किए। इस मौके पर उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया गया।
श्री शर्मा ने कहा कि चौधरी उस्मानी का समाजवादियों से गहरा रिश्ता रहा है। मधुलिमये, जार्ज फर्नाडिस, मोरारजी देसाई, चोधरी चरण सिंह, पूर्व राष्ट्रपति फखरूद्दीन अली अहमद, गनी खान चौधरी, सीबी गुप्ता, महंत जगन्नाथ बक्स दास सहित कई राजनेताओं से उनके व्यक्तिगत रिश्ते रहे है। मुम्बई में जार्ज फर्नाडिस और एस.के पाटिल के बीच हुए चुनाव में चौधरी उस्मानी साहब ने अहम भूमिका निभाई। उन्होने प्रसिद्ध मुस्लिम धर्मगुरू मौलाना अली मियां से जार्ज साहब की मुलाकात कराई और मतदाताओं से वोट करने की अपील की।
इस मौके पर समाजसेवी सईद अंसारी ने कहा कि चौधरी उस्मानी ने सामाजिक गैरबराबरी और असमानता को समाप्त करने के लिए जो कार्य किए वह आज भी प्रेरणा स्त्रोत है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बृजेश दीक्षित ने कहा कि गरीबों, मजलूमों और शोषितों की अजीवन मदद करते रहे। उनके किए गए कार्यो से युवा पीढी को प्रेरणा मिलेगी। वरिष्ठ अधिवक्ता रियाजुल हसन ने कहा कि चौधरी उस्मानी एक समाजसेवी होने के साथ ही उर्दू, हिन्दी, फारसी और अरबी के विद्वान भी थे। उनका जीवन समाज को समर्पित था।
कार्यक्रम का संचालन सपा नेता हुमायूं नईम खां ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अशरफ किदवई, फरहत उल्ला किदवई, विनय कुमार सिंह, सितवत अली, मृत्युंजय शर्मा, मो. एहतिशाम खान, रवि प्रताप सिंह, पत्रकार आसिफ हुसैन, आदित्य यादव, मोहम्मद नासिर, श्रवण कुमार यादव, पाटेश्वरी प्रसाद, मनीष सिंह, राज किशोर, मो. अलीम, मुनव्वर अली, महादेव सहित कई लोग मोजूद रहे।
