न्यूज़ पोर्टल आजतक टाइम्स के ब्यूरो चीफ अजमी रिजवी सम्मानित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_225.html
जैदपुर बाराबंकी। सालिम नेता द्वारा आयोजित संजय निगम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट में आज फाइनल मैच खान ब्रदर व एमएससी टिकरा की टीम के बीच खेला गया। जिसमें टिकरा की टीम को जीत हासिल हुई। स्थानीय कस्बा जैदपुर में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में फाइनल मैच की खान ब्रदर व टिकरा के बीच मैच खेला गया। जिसमें टिकरा की टीम ने 20 ओवर में 210 रन बनाये और खान ब्रदर की टीम ने मात्र 185 रन बनाया और इस तरह संजय निगम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेन्ट में टिकरा की टीम ने 36 रन से खान ब्रदर बाराबंकी की टीम को फाइनल मैच हरा कर अपना पंरचम लहराया। टिकरा के जीतु को मैन आफ दा मैच का पुरूस्कार जीता सालिम नेता द्वारा टीम के कपतान को 11000 रू0 नकद व ट्राफी मेडल गिफ्ट किया गया। उपविजेता टीम के काफिज जीशान को दीपक निगम द्वारा 7500 नकद व ट्राफी मेडल गिफ्ट किया गया तथा अन्य विजेता उपविजेता टीमो को सम्मानित किया गया। इसके बाद आजतक टाइम्स न्यूज़ पोर्टल के ब्यूरो चीफ अजमी रिजवी को मो. सालिम ने शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक निगम, मास्टर मो. अहमद, डब्बू जायसवाल, श्यामू जायसवाल, आसिम, कासिम, एहतेशमुलहक, परवेज आलम खान, मो. शफीक अंसारी, उमॉकान्त पहलवान आदि संख्या में भारी लोग मौजूद थे।



