aajtaktimes

मेजर व कैप्टन ने किया शिविर के पांचवें दिन का शुभारम्भ

जौनपुर। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय एवं पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के दिशा निर्देशन में पतंजलि योग समिति जौनपुर के बैनर तले नगर के टीडी इण्टर कालेज में चल रहे 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के 5वें दिन का शुभारम्भ सूबेदार मेजर जिलेदार सिंह व कैप्टन रमेश सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात् कैप्टन सिंह ने बताया कि भारत की प्राचीनतम विद्या योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों को नियमित और निरन्तर यथाशक्ति धीरे-धीरे अभ्यास करके आज के युवा नये जोश के साथ किसी भी क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकते हैं। इसी क्रम में योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों को जिला योग विस्तारक डा. हेमंत द्वारा योगाभ्यास कराते हुये बताया गया कि ध्यान व प्राणायाम मानव जगत की सबसे बड़ी उपलब्धि है जिसको अपनाकर वैश्विक स्तर पर सुख व शान्ति को स्थापित किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति के अलावा पत्रकार योगेश श्रीवास्तव, शशिभूषण, मोहन सिंह, संजय श्रीवास्तव, मदन मोहन भट्ट, विक्रम गुप्ता, मृदुला श्रीवास्तव, डा. धु्रवराज, डा. चन्द्रसेन, लाल बहादुर, राजेश, रामकुमार, सिकन्दर, जगदीश, संतोष कुमार, विपिन गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related

UP 5893553232284779355

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item