aajtaktimes

घर से गायब युवक 3 सप्ताह बाद सुल्तानपुर में मिला

जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र से लगभग 3 सप्ताह पहले गायब युवक की आज सुल्तानपुर में मिलने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने वहां से लाकर युवक को परिजन को सौंप दिया। मालूम हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी राजकुमार दूबे का लगभग 18 वर्षीय पुत्र अमित दूबे बीते 12 जनवरी को स्कूल से घर पहुंचा जहां शौच के लिये निकला लेकिन फिर घर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक वापस न आने पर खोजबीन शुरू हो गयी लेकिन कहीं कुछ पता न चलने पर परिजन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराये जिस पर पुलिस सक्रिय हो गयी। थानाध्यक्ष को जानकारी मिली कि वह सुल्तानपुर जिले में है जिस पर पुलिस टीम को भेजकर वहां से युवक को मंगलवार परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक मंद बुद्धि का है।

Related

UP 4352312119211102926

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item