दीवानी में अधिवक्ता प्रशिक्षण संगोष्ठी का हुआ आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_22.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिज्ञ परिषद द्वारा जौनपुर दीवानी न्यायालय परिसर में बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश अधिवक्ता प्रशिक्षण संगोष्ठी का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि पांचू राम मौर्य पूर्व अध्यक्ष बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश व विशिष्ट अतिथि शशांक मौर्य अधिवक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती की वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया जिसके बाद उन्होंने कौंसिल द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही अधिवक्ता समाज पर हो रहे अत्याचार की निंदा करते हुये प्रदेश व भारत सरकार के समक्ष अधिवक्ता समाज की समस्रूाओं को रखने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन डा. आलोक गुप्ता एडवोकेट इलाहाबाद ने किया। इस अवसर पर शेषमणि मौर्य, आलोक गुप्ता, रामपाल यादव, विद्या देवी गौड़, संजय मौर्य, कमलेश, शिवेन्द्र, प्रेमलाल शर्मा, उस्मान अली, धीरज पाण्डेय, प्रदीप, उमाशंकर यादव, अश्वनी गुप्ता, शकुंतला शुक्ला, प्रहलाद यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

