व्यक्तित्व विकास का सबसे बड़ा मंच है राष्ट्रीय सेवायोजनाः डा. यदुवंशी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_52.html
जौनपुर। राष्ट्रीय सेवायोजना व्यक्तित्व विकास का सबसे बड़ा मंच है। राष्ट्रीय सेवायोजना के माध्यम से अध्ययनरत छात्रों में राष्ट्रीय एकता व भाईचारे का बोध होता है जिससे हमारे यह स्वयंसेवक राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ते हैं। उक्त बातें धर्मा देवी महाविद्यालय बेलापार, हयातगंज, बक्शा में राष्ट्रीय सेवायोजना के सात दिवसीय शिविर का शुभारम्भ करते हुये शिक्षाविद् डा. ब्रजेश यदुवंशी ने कही। इसके पहले उन्होंने स्वयंसेवकों को हरी झण्डी दिखाकर जनजागरूकता के लिये रवाना किया। रासेयो के स्वयंसेवकों ने ‘पेड़-पौधे मत करो नष्ट, ‘सांस लेने में होगा कष्ट’, ‘पर्यावरण का रखे ध्यान, तभी बनेगा देश महान’, ‘वृक्ष, पानी और शुद्ध हवा, जीवन जीने की अनमोल दवा’, ‘सांस हो रही है कम, आओ पेड़ लगायें हम’ का नारा लगाया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने उटरूकला, हयातगंज, गढ़ाबागराय, बेलापार आदि गांवों का भ्रमण किया। कार्यक्रम में आये अतिथियों का महाविद्यालय के प्रबन्धक विकास यादव ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सहदेव राम यादव, डा. नीलम श्रीवास्तव, डा. तोषिका श्रीवास्तव, डा. मनीषा सोनी, मनोज यादव, सुनील मौर्या, नीरज यादव, सुरेश कुमार, मनोज यादव, सुशीला यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा. सुधीर श्रीवास्तव ने किया।
