आधा दर्जन बाल श्रमिकों के लिये समिति हुआ गम्भीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_83.html
जौनपुर। संजय उपाध्याय अध्यक्ष बाल कल्याण समिति ने बताया कि जनपद के 6 बाल श्रमिक दीपक राजभर 17 वर्ष पुत्र जगदीश राजभर नटौली-शाहगंज, अमन राजभर 14 वर्ष पुत्र सोचन राजभर बकुची नेवादा शाहगंज, दीपक राजभर 17 वर्ष पुत्र रामू राजभर बकुची नेवादा शाहगंज, जिलेदार राजभर 17 वर्ष पुत्र तिलकू राजभर बकुची नेवादा शाहगंज, शुभम गौतम 16 वर्ष पुत्र समरजीत गौतम लखौवां बक्शा, अर्जुन गुप्ता 15 वर्ष पुत्र राकेश गुप्ता सरायबीका थाना पवारा रिहा कराये गये। ये सभी छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर जिले में स्थित संकल्प बाल आश्रय गृह में संरक्षित थे जहां 5 बालकों के अभिभावक प्रस्तुति के समय उपस्थित रहे। अपने बालकों को संरक्षण हेतु अभिभावक शपथ/बन्ध पत्र प्रस्तुत किये गये। सभी को राजकीय बाल गृह बालक रामनगर वाराणसी के संरक्षण के संदर्भ में आदेश पारित हुआ। बालकोें के संदर्भ में उनके अभिभावकों को संरक्षण हेतु सख्त रूप से निर्देशित किया गया।

