aajtaktimes

सेवादल के कार्यकर्ता है कांग्रेस की पूंजी: खत्री

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। जब-जब कांग्रेस लड़खड़ायी है तब अपनी कमियों से सीख लेकर पूरी ताकत से खड़ी हुई है। उक्त उद्गार शहर के सुमित्रा लॉज में कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित तीन दिवसीय शिविर के उद्घाटन अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद डॉ.निर्मल खत्री ने प्रशिक्षण शिविर का विधिवत् दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ करने के पश्चात् अपने सम्बोधन में व्यक्त किया। जिसका सफल संचालन शिविराधिपति शर्मानन्द मिश्रा ने किया। शिविर के आयोजक राज्यसभा सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया स्वागताध्यक्ष के रूप में मौजूद थें। श्री खत्री ने कहा कि आज कांग्रेस के लिये देश एवं प्रदेश का रास्ता चुनौतियों से भरा हुआ हैं, हमें अवसरों का लाभ उठाकर आवाम के बीच उन मुद्दों को लेकर जाना होगा। जो हमें देश एवं प्रदेश की सरकारें दे रही हैं, उन्हें समेंटकर इनका असली आवाम विरोधी चेहरा जनता के सामने लाना होंगा। आप निश्चित मानिये देश एवं प्रदेश की जनता इन जनविरोधी सरकारों को जमीन में दफन करने के लिये तैयार बैठी हैं। शिविर के संयोजक सांसद पुनिया ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री व सेवादल के प्रदेश के मुख्य संगठक प्रमोद पाण्डेंय को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया और कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी के हारने के बाद महससू हो रहा था। कि कांग्रेसजनों में कुछ शिथिलता आयी हैं इसलिये इस कैम्प के माध्यम से जहां हमारे जनपद के 300 लोग प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जो ऊर्जा का संचार होगा वही मिशन 2017 को कामयाब बनायेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, नगर अध्यक्ष मो. इरफान कुरैशी, सेवादल संगठक कमल भल्ला ने स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के अवसर पर मुख्यरूप से प्रदेश उपाध्यक्ष छोटेलाल चौरसिया, सचिव सुनीता निषाद्, गौरीशंकर मिश्रा, दीपक सिंह, गिरजाशंकर अवस्थी, संगठन सचिव शिवशंकर शुक्ला, रामजियावन यादव, सरजू शर्मा, के.सी.श्रीवास्तव, अकील अंसारी, ज्ञानेश शुक्ला, अरशद इकबाल, रामहरख रावत, आरिफ खान, मंजू दीक्षित, महबूब-उर-रहमान किदवई, कपिल देव वर्मा, अन्नपूर्णा तिवारी, रमनलाल द्विवेदी, सुरेश श्रीवास्तव, अनुराधा रावत, विजयपाल गौतम, सरोज रावत, मीरा गौतम, राजेन्द्र वर्मा, जुल्फी मियां सहित सैकड़ो प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सेवादल के समर्पित कार्यकर्ता थें।

Related

UP 6979533301530128616

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item