aajtaktimes

जिपं अध्यक्ष ने किया कार्यालय का उदघाटन

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बसंत पंचमी के अवसर पर नगर के लखनऊ रोड स्थित मयूर माटल्स के निकट परिधि प्रापर्टीज के कार्यालय पर पूजन एवं हवन करके विधिवत कार्यालय का उदघाटन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह ने फीता काटकर कार्यालय का उदघाटन किया। परिधि प्रापर्टीज के प्रोपराइटर विजय कुमार सिंह मुन्ना एवं रविकान्त शुक्ला को समाजवादी चिंतक एवं गांधी जयन्ती समारोह ट्रस्ट के अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने आशीर्वाद देकर उन्हे ज्ञानवर्द्धक बाते बताई। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत सरस्वती पूजन के साथ हुयी। इस दौरान मौजूद लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह को फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। तदोपरान्त उपस्थित लोगो को मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से विनय कुमार सिंह, आजम जैदी, तौसीफ तर्रार, रमाकान्त सिंह, मृत्युंजय शर्मा, अनुपम सिंह राठौर, कृष्ण मोहन सिंह, अनिल सिंह, संजीव गिरि, विभोर शुक्ला, विनोद भारती, शशीकान्त शुक्ला, गौरव शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

Related

UP 8250461079416643086

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item