ज्ञान के प्रकाश से सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं माँ सरस्वती: विकास
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_564.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती का पूजन पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय प्रबंधक डॉ. विकास यादव ने सपरिवार भक्ति भाव से पूजन एवं हवन करके विद्या के मन्दिर में माँ सरस्वती की आराधना करके समस्त विद्यालय परिवार पर अपनी कृपा बनाये रखने की कामना की। माँ सरस्वती की कृपा से ही समग्र राष्ट्र से अज्ञानता एवं मन की मलिनता का विनाश हो सकता है। समााज में फैली विषमता, अनैतिकता और अज्ञानता राष्ट्र के विकास की सबसे बडी बाधक है। ऐसी स्थिति में माँ सरस्वती ही ज्ञान के प्रकाश से सन्मार्ग पर चलने की सत्प्रेरणा देती है। अतः सामाजिक उत्थान हेतु आवश्यक है कि माँ सरस्वती का पूर्ण श्रद्धा के साथ पूजन किया जाये। विद्यालय परिवार के समस्त अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं छात्र, छात्राओं ने सद्ज्ञान एवं बुद्धि के निरंतर विकास की कामना से वाग्देवी का पूजन किया। और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में श्रीमती शालिनी यादव, विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. जगन्नाथ वर्मा, नीलिमा यादव प्रधानाचार्या राम सेवक यादव इण्टर कालेज, रामसनेहीघाट, बाराबंकी, आरएस यादव, अशोक कुमार सिंह सहित समस्त अध्यापक, अध्यापिकायें एवं छात्र, छात्रायें सम्मिलित हुए।