aajtaktimes

आज की शिक्षा केवल व्यवसायिकता पर आधारित: डा. वत्स


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। यह युग युवाओं का है अतः उन्हे सही दिशा मिले ऐसी शिक्षा की व्यवस्था होनी चाहिए आज की शिक्षा केवल व्यवसाय परक हो गई है। रा.यो विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा एवं दाशर्निक जीवन जीने के लिए निर्देशित करती है। उक्त विचार डा0 भगवान वत्स ने राम सेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय चन्दौली, बाराबंकी द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर में कहा। इस अवसर पर प्रदीप सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा नौजवान देश की उन्नति प्रगति में अपना बढ़चढ़कर हिस्सा ले और यह ख्याल रखे कि अपने सपने पूरे करने के लिए चाहे जितनी उडान ले, लेकिन जिन लोगों ने आपको इस लायक बनाया है उन्हे कभी नहीं भूलना चाहिए। डा0 सुविद्या वत्स ने भी शिविरार्थियों को अपने उद्बोधन से लाभान्वित कराया। शिविर में मुख्य रूप से प्रथम इकाई की कार्यक्रमाधिकारी सोनम यादव व द्वितीय इकाई के कार्यक्रमाधिकारी राहुल कुमार यादव प्रवक्ता उमेशचन्द्र, राकेश कुमार स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं में शरद, दिलीप, शिवनाथ आदि के सहयोग से शिविर संचालित हुआ।

Related

UP 6804201719612634022

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item