सीएम अखिलेश ने सिद्ध किया कथनी करनी में भेद नही: विजय
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_457.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बजट में पारित किये गये अशासकीय विद्यालयो के शिक्षको के मानदेय के लिए 200 करोड़ रुपये के बजट का प्राविधान कर ‘कथनी और करनी मे भेद नही’ को सिद्ध कर दिया है तथा काबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव का जन्मदिन शिक्षा एंव शिक्षको के उत्थान के रुप मे साबित हुआ है। उक्त विचार पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी सपा एवं आदर्श माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रान्तीय संयोजक विजय प्रताप ंिसह ने पारित हुये बजट के बाद खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा 30 वर्ष पहले शिक्षको के लिए बनाये गये इस काले कानून के कारण इन शिक्षको को कोई मानदेय नही दिया जाता था। उन्होने आगे कहा कि बजट में किसानो समेत सभी को राहत देने का कार्य जो मुख्यमंत्री ने किया है, उसकी जितनी भी प्रंशसा की जाएं वो कम है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री शिक्षको को लेकर काफी गम्भीर है। पूर्व मे भी शिक्षको की समस्याओ को लेकर विचार किया जा चुका था। जो आज राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम ंिसंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कर दिखाया है। पारित हुए बजट के बाद शिक्षको का यह कर्तव्य है कि प्रदेश मे शिक्षा व शिक्षको के लिए सरकार द्वारा किये गये कार्याे का प्रसार करे। जिससे समाज में सरकार द्वारा सभी वर्गो के लिए किये गये कार्यो का सही संदेश समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे। पारित हुए बजट के बाद शिक्षको मे खुशी का माहौल है। संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को बधाई देने वालो में संगठन के प्रान्तीय मंत्री कुलदीप यादव, जिलाध्यक्ष नीरज कुमार चौधरी, सरदार जसविन्दर सिंह, रामेन्द्र कुमार, इन्द्रजीत यादव बलिया, डा पी0के0 त्रिपाठी, लक्ष्मी शंकर यादव, आलोक कुमार सिंह, अनीता श्रीवास्तव मौजूद रही।

