aajtaktimes

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मजदूर की मौत

अजमी रिज़वी
बाराबंकी।  मजदूरी करने जा रहे एक मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया इस हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी। सड़क किनारे लावारिस अवस्था में पड़े मजदूर को नेशनल हाइवे की एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मृतक मजदूर के पास से मिले पहचान आधार के जरिये परिजन को सूचना दे दी गयी। मामला थाना सफदरगंज क्षेत्र के ग्राम पल्हरी निवासी गुड्डू रावत (25) पुत्र त्रिमोहन आज सुबह अपनी बाइक से देवीगंज में मजदूरी करने के लिए जा रहा था गुडडू सफदरगंज चैराहे के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी जिसके चलते गुड्डू की मौके पर ही मौके हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

Related

UP 4762941952109827368

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item