राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर आयोजित
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_884.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सहयोगी आर0बी0पी0जी0 कालेज खुशहालपुर बाराबंकी के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई प्रथम व द्वितीय के स्वयं सेवकों द्वारा विशेष शिविर के दूसरे दिन की दिनचार्या का प्रारम्भ चयनित ग्राम याकूतगंज व अटवा विकास खण्ड मसौली में प्रभातफेरी से किया कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 दारा सिंह ने छात्र छात्राओं को योगाभ्यास कराया तथा योग के महत्व को बताया। चयनित ग्राम याकूतगंज व अटवा में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 पुष्पलता वर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने स्वस्छता अभियान चलाकर लोगों को सफाई के बारे में जागरूक किया तथा गन्दगी से होने वाली बिमारियों के बारें में बताया। बौधिक सत्र के अन्तर्गत स्वच्छता अभियान में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गयी जिसमें मुख्य अतिथि समाज सेवी प्रदीप संारग ने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण अनिवार्य है। भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता मिशन तभी सफल होगा जब ग्रामीण क्षेत्र का प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता के प्रति जागरूक हो। ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष शिविर आयोजित होते रहना चाहिए। स्वच्छता अभियान विषय पर भाषण प्रतियोगिता में अनामिका प्रथम, पाटनदीन द्वितीय, व रचना वर्मा तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर सदानन्द डाॅ0 दारासिंह, डाॅ0 विनोद गौतम, रिजवान अली, रजत बहादुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सचांलन कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 पुष्पलता वर्मा ने किया।

