aajtaktimes

रंग बरसे झमाझम के पूर्वाभ्यास में पहुंचे पूर्व जनपद न्यायाधीश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। शास्त्रीय संगीत की कार्यशाला रंग बरसे झमा झम फागुन में पूर्वाभ्यास कर रहे युवा कलाकारों, गायकों के मध्य पूर्व जनपद न्यायधीश आरसी निगम, सेवानिवृत्त कर्मचारी परिषद के संस्थापक बाबू लाल वर्मा, समाज सेवी प्रदीप सारंग ने पहुंचकर युवाओं की तैयारी देखी और हौसला अफजाई किया। शास्त्रीय संगीत में तैयारी कर रहे छात्रों को सम्बोधित करते हुए बाबू लाल वर्मा ने कहा कि लोक जगत की धरोहर को संजोए रखना किसी उपासना से कम नहीं। रंगों के त्यौहार होली के आस पास प्रस्तुत होने वाले इस कार्यक्रम की संयोजिका एवं कंठकोकिला संगीत संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका पाण्डेय ने बताया कि 14 संगीत, नृत्यमय प्रस्तुतियों से सजा संवरा यह कार्यक्रम बाराबंकी के लोगों में फागुनी संस्कृति के दर्शन कराने में सक्षम हैं। इस अवसर पर कत्थक नृत्यांगना श्रुति शर्मा, प्रसिद्ध तबला वादक मधुकर तिवारी, अनिल त्रिपाठी, श्री निवास त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Related

UP 7764721480984717525

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item