aajtaktimes

पूविवि में ‘गिरते मानवीय मूल्यः कारण एवं समाधान’ विषयक व्याख्यान आयोजित

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में बुधवार को आयोजित 19वें दीक्षांत समारोह के पूर्व सामाजिक विज्ञान की ‘गिरते मानवीय मूल्यः कारण एवं समाधान’ विषयक व्याख्यानमाला में बतौर मुख्य अतिथि ब्राडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन के महासचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह ने कहा कि आज हमारे समाज के प्रतिमान गलत हो गये हैं। टेलीविजन पर रिएल्टी शो में स्थान पाने वाले व फिल्मी दुनिया के कलाकारों को युवाओं के समक्ष प्रतिमान (आईकॉन) के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। समाज के रीयल शो में गांव, देहात में छिपी प्रतिभाएं विपरीत परिस्थितियों में सफल हो रही हैं। इन्हें युवाओं के समक्ष प्रतिमान के रूप में स्थापित किया जाना चाहिये इसके लिये पुरानी पीढ़ी को आगे आना होगा।
  इसके पूर्व सामाजिक विज्ञान संकाय के अध्यक्ष डा. अजय प्रताप सिंह ने मुख्य अतिथि का विस्तृत परिचय दिया जिसके बाद डा. एचसी पुरोहित, डा. दिग्विजय सिंह राठौर ने स्वागत किया। साथ ही डा. सुनील कुमार, डा. अवध बिहारी सिंह, डा. रूश्दा आजमी समेत विभाग के शिक्षकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया।
  इस अवसर पर प्रो. आरएस सिंह, प्रो. बी.बी. तिवारी, डा. बीडी शर्मा, डा. अविनाश पाथर्डिकर, डा. सुशील कुमार, डा. सुभाष वर्मा, डा. दयानंद उपाध्याय, सुधाकर शुक्ला, डा. अमरनाथ यादव, डा. रंजना यादव, डा. आलोक गुप्ता, पंकज सिंह, आलोक सहित सभी संकायों के विद्यार्थी उपस्थित रहे। अन्त में डा. मनोज मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन दीक्षांत पूर्व व्याख्यानमाला के संयोजक डा. अजय द्विवेदी ने किया।

Related

UP 4173868527752276039

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item