aajtaktimes

सपा प्रत्याशी कैलाश नाथ का पर्चा निरस्त होना बना चर्चा का विषय


जौनपुर। जिले के रामनगर ब्लाक प्रमुख पद पर शुक्रवार को निर्दल प्रत्याशी अरविंद सिंह मखड़ू ने अपना नामांकन दाखिल किया तो किसी ने ये सोचा नहीं होगा कि सत्ता पक्ष के सपा प्रत्याशी कैलाश नाथ यादव का पर्चा निरस्त हो जाएगा और वे निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे। क्षेत्र में चर्चा इस बात की थी कि अरविंद सिंह मखड़ू को प्रमुख बनने में समाजवादी पार्टी के लोग इतनी आसानी से मान जाएंगे। दरअसल कैलाश नाथ यादव का क्षेत्र में काफी दबदबा पहले से बना हुआ है और पूर्व सांसद तूफानी सरोज का हाथ उन पर पहले से ही उन पर बना हुआ था लेकिन जैसे ही ये पता चला कि नामांकन पत्र के साथ निवर्तमान प्रमुख के चालान की रसीद नहीं जमा किया था जिसके चलते उनका पर्चा निरस्त हो गया और अरविंद सिंह मखड़ू का निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता का स्नेह और प्यार मुझे मिला है मैं क्षेत्र के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं तो जनता का सेवक हूं क्षेत्र के सारे बीडीसी अपने को ब्लाक प्रमुख समझें मैं तो मात्र उनके आदेश को सिर माथे पर रखकर जनता की सेवा करुंगा। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पेयजल, खड़ंजा आदि जो भी जनता की समस्याएं होगी उनका निराकरण करना मेरी प्राथमिकता होगी। रामनगर ब्लाक प्रदेश में आदर्श ब्लाक बनकर अपना कीर्तिमान स्थापित करेगी और क्षेत्र के विकास के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दूंगा। उन्होंने सभी जिला पंचायत सदस्यों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, प्रधानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्होंने कहा कि जो स्नेह, प्रेम यहां की जनता ने उन्हें दिया है उसके लिए वे हमेशा ऋणी रहेंगे।

Related

UP 6209932233037736505

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item