जब फफक कर रो पडे़ निवर्तमान प्रमुख
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_38.html
जौनपुर। खुटहन विकासखण्ड से पर्चा निरस्त किये जाने की आधिकारिक घोषणा होते ही रसीद की कापी लोगों को दिखाते रमेश सिंह फफक कर रो पड़े। जिससे वहां का माहौल गमगीन हो गया। उन्होंने रुन्धे गले से बताया कि वह रसीद यह है जिसकी मुख्य कापी गायब कर उनकी पत्नी का पर्चा खारिज कर दिया गया। यदि मैंने 25 सौ रुपये की जमानत रसीद नहीं लगाया था तो उसकी फोटो कॉपी मेरे पास कहां से आ गयी। मेरे पास दाखिले की हस्ताक्षरयुक्त कापी भी है। बावजूद इसके सत्ता पक्ष के दबाव के चलते पर्चा खारिज कर दिया। हम न्याय के लिए हाईकोर्ट की शरण में जाएंगे। इसके पूर्व भी मेरे ऊपर एससी एसटी की कार्रवाई भी फर्जी ढंग से की गयी है। मामले को लेकर क्षेत्र मे चर्चा का बाजार गर्म है।

