aajtaktimes

21 विकास खण्डों में से आठ में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होना तय

जौनपुर। जिले में 21 ब्लाकों में से आठ ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होना तय माना जा रहा है क्योंकि इन ब्लाकों में सिर्फ एक प्रत्याशी ने ही पर्चा दाखिल किया है। हालांकि इन ब्लाकों में भी सात फरवरी को ही वैधानिक रूप से नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुखों की घोषणा होगी। 13 ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चुनावी जंग सात फरवरी को होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 21 ब्लाकों में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किए गए। जिन ब्लाकों में चुनावी जंग होगी उन ब्लाकों में बीडीसी सदस्य बल्ले-बल्ले कर रहे है लेकिन जिन आठ ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो गया है उन ब्लाकों के बीडीसी सदस्य मायूस हो गए है क्योंकि उन्हें फूटी कौड़ी नसीब नहीं हो पाई और चुनाव जीतने के लिए धन खर्च करना पड़ा था।
गौरतलब हो कि जिन आठ ब्लाकों में निर्विरोध ब्लाक प्रमुख का निर्वाचित होना तय माना जा रहा है उसमें केराकत ब्लाक में सपा प्रत्याशी सरिता सिंह, सिरकोनी में सपा प्रत्याशी बीना सरोज, मुंगराबादशाहपुर में पूर्व डीजीपी के भाई सपा प्रत्याशी बृजलाल यादव, बरसठी में कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पत्नी हीरावती यादव, करंजाकला ब्लाक में राज्यमंत्री जगदीश सोनकर के भाई सपा प्रत्याशी दीपचंद्र सोनकर, रामनगर में निर्दल प्रत्याशी अरविन्द सिंह मखड़ू, खुटहन से सरयू देवी तथा मछलीशहर ब्लाक में अशोक यादव के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होना तय माना जा रहा है क्योंकि पाँच ब्लाकों में केवल एक प्रत्याशी ही नामांकन पत्र दाखिल किए थे और खुटहन, मडि़याहूं और करंजाकला में प्रत्याशी का पर्चा ही निरस्त कर दिया गया। ऐसे में इन प्रत्याशियों के निर्विरोध ब्लाक प्रमुख होने की घोषणा सात फरवरी को की जाएगी। शेष ब्लाकों में सात फरवरी को ब्लाक प्रमुख पद के लिए दिलचस्प मुकाबला होगा। शनिवार को नामवापसी के बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होगी क्योंकि छह फरवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। सात फरवरी को प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला निर्वाचित बीडीसी सदस्य करेंगे।
मुफ्तीगंज ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मौजूदा ब्लाक प्रमुख विनय सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह व शैलेश राय ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
बदलापुर विकास खण्ड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए सुमन, प्रभावती, कांति ने नामांकन दाखिल किया है।
महराजगंज विकास खण्ड में ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा से सुनीत सिंह व भाजपा से मांडवी सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
खुटहन ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिये दाखिल किये गये दो उम्मीदवार के पर्चे में शुक्रवार को एक प्रत्याशी का जमानत राशि की रसीद न लगे होने के चलते पर्चा जांचोपरांत खारिज कर दिया गया। अब सपा द्वारा घोषित उम्मीदवार का निर्विरोध प्रमुख पद पर चुनाव पक्का हो गया दुसरे उम्मीदवार का आरोप है कि सत्ता की हनक में पर्चा खारिज हुआ। खुटहन ब्लाक प्रमुख पद को लेकर सपा द्वारा घोषित उम्मीदवार सरयू देवी तथा निर्वतमान ब्लाक प्रमुख रमेश सिंह की पत्नी नीलम सिंह ने नामांकन दाखिल किया था। शुक्रवार को पर्चे की जांच के दौरान आरओ विनोद सिंह, एसडीम शाहगंज राकेश गुप्ता ने दाखिल किये पर्चे में जमानत राशि की रसीद न होने की बात कहकर नीलम सिंह का पर्चा खारिज कर दिये। उधर उनके पति रमेश सिंह ने रसीद की छायाप्रति दिखाते हुये कहा कि पर्चे के साथ रसीद की मुख्य कापी नत्थी कर लगायी गयी थी जिसे सत्ता की हनक से पर्चे से निकाल कर फेंक दी गयी यहीं नहीं ब्लाक के मुख्यालय के गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर अंदर बंद कमरे में जांच की कवायद की गयी मुझे भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी सत्तारुढ़ नेता के दबाव के चलते ऐसा कारनामा किया गया। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर हम उच्च न्यायालय का  दरवाजा खटखटायेंगे। उधर विजयी उम्मीदवार सरयू देवी ने कहा कि नीलम सिंह का पर्चा उनकी अभिलेखिय त्रुटियों की वजह से खारिज हुआ। इसके लिये शासन-प्रशासन जिम्मेदार नहीं हैं। यह मेरी नहीं पूरे विकासखंड की जीत है। उधर आरओ विनोद सिंह का कहना हैं कि निर्वतमान प्रमुख द्वारा लगाये जा रहे सभी आरोप निराधार हैं नामांकन में जमा रसीद नहीं लगायी गयी थी।
विकास खण्ड रामपुर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए चार पर्चे दाखिल किये गये। प्रमुख पद के लिए निर्दल प्रत्याशी नन्दनी जायसवाल पत्नी भाई लाल जायसवाल ने प्रथम नामांकन किया तथा उनके नामांकन के कुछ ही छण बाद उनकी सास रन्नो जायसवाल ने भी प्रमुख पद के लिए नामांकन उनके बाद क्रमशरू पुष्पा देवी एवं अमरावती पटेल (पूर्व प्रमुख)पत्नी वंशनारायण पटेल(पूर्व मंत्री) समेत चार लोगो ने नामांकन किये जांच के बाद चारो पर्चे बैध पाये गये।
डोभी क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए एक महिला एवं एक पुरुष ने नामांकन दाखिल किया। काटे की इस टक्कर मे शिवशंकर यादव को विद्या देवी ने चुनौती दी है। उल्लेखनीय है की वर्तमान प्रमुख अजय प्रकाश सिंह उर्फ केडी पिछले दो पंचवर्षीय से इस पद पर अपनी विजय पताका फहरा चुके है वहीं तीसरी पाली मे डोभी की सीट पिछड़ी के रिजर्व हो जाने के चलते अपने द्वारा समर्थित महिला उम्मीदवार विद्या देवी को मैदान मे उतार कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। केडी सिंह की तिसरी पारी बाधित करने के लिये सपा ने अपना समर्थन देते हुये एकदम नया चेहरा शिवशंकर यादव को मैदान मे उतार दिया स एक ओर जहां विद्या देवी का समर्थन दो बार ,के विजयी प्रमुख केडी सिंह कर रहे है तो वहीं दूसरी ओर शिवशंकर यादव का समर्थन सुजीत सिंह कछवन कर रहे है स दोनो प्रत्याशियों को छोड़ दिया जाये तो डोभी प्रमुख पद के लिये दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लग गयी है।
सपा समर्थित ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी मिथिलेश यादव निवासी सुईथाकला उर्जा नियोजन राज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के साथ काफिले के साथ बिकास खन्ड मुख्यालय पहुंच कर तीन सेट मे पूर्ब डी जी पी जगमोहन यादव के रिश्तेदार व बाहुबली पूर्ब सांसद धनंजय सिंह पूर्ब ब्लाक प्रमुख भाजपा नेता रमेश मिश्रा वर्तमान प्रमुख प्रदीप सिंह गप्पू के समर्थन से शिवप्रसाद यादव निवासी डेहरी ने दो सेट व बिनोद यादव अरसिया ने एक सेट मे नामांकन किया।
जलालपुर विकास खंड पर शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख पद पर दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया। समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के रुप में संदीप सिंह ने दो सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रथम सेट में प्रस्तावक दिनेश सिंह तथा अनुमोदक विजय मिश्र तथा दूसरे सेट में प्रस्तावक बंशगोपाल सिंह तथा अनुमोदक संजय सिंह रहे। वहीं निर्दल प्रत्याशी के रुप में शिवशंकर यादव ने एक सेट नामांकन पत्र दाखिल किया जिनके प्रस्तावक आशीष यादव तथा अनुमोदक मुन्ना अहमद रहे। दोनों प्रत्याशियों सीधी टक्कर के आसार स्पष्ट दिखायी दे रहे है। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टि से थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने अपने हमराहियों के साथ पूरे समय तक डटे रहे नामांकन से लेकर मतगणना तक के लिए सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत उदयनारायण सिंह, निर्वाचन अधिकारी राजीव सिंह तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट बीके गुप्ता उपस्थित रहे।
शाहगंज सोंधी ब्लाक में कुल तीन प्रत्याशियों ने पाँच सेट में नामांकन किया। सबसे पहले मनोज कुमार यादव गल्लू निवासी पक्खनपुर सुरिस कोतवाली शाहगंज ने तीन सेट में पर्चा भरा। इसके बाद सुभाष कन्नौजिया निवासी बरजी खेतासराय ने नामांकन किया। इनके प्रस्तावक सरिता पत्नी रामदयाल निवासी डोमनपुर शाहगंज और अनुमोदक मोतीलाल पुत्र झिननु निवासी नटौली शाहगंज रहे। तीसरा पर्चा वर्तमान ब्लाक प्रमुख नीलम यादव पत्नी संजय यादव पक्खनपुर शाहगंज ने नामांकन  किया। इनके प्रस्तावक मिथिलेश निवासी चैकिया गुरैनी  और अनुमोदक कल्पनाथ यादव निवासी कुहिया सरायख्वाजा थाना रहे। सभी पर्चे जाँच के बाद सही पाए गए।
मडि़याहूं विकास खण्ड कार्यालय में ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन किया। सबसे पहले लाल प्रताप यादव पुत्र रामसूरत यादव ग्राम औरेला ने विधायक श्रद्धा यादव के नेतृत्व में दो दर्जन समर्थकों के साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएन दूबे के कार्यालय में उपस्थित हुए और तीन सेट में पर्चा दाखिल किया। जिनके प्रस्तावक उमेश कुमार ग्राम मलसिल और अनुमोदक दयाराम यादव ग्राम सुरताशापुर रहे। दूसरा पर्चा नीरज सिंह पुत्र सुभाष सिंह ग्राम सुबासपुर ने नामांकन दाखिल किया जिनके प्रस्तावक आनंद पुत्र सत्यनरायन सिंह रहे और अनुमोदक विपिन कुमार सिंह पुत्र अरविंद कुमार सिंह रहे। तीसरा पर्चा कल्पना सिंह पत्नी नीरज सिंह ग्राम सुबासपुर ने नामांकन दाखिल किया जिनके प्रस्तावक आनंद पुत्र आद्या प्रसाद और अनुमोदक लवकेश कुमार पुत्र चिंतामणि रहे। तीनों पर्चे वैध रहे।
सुजानगंज खण्ड विकास अधिकारी क्षेत्र के ब्लाक प्रमुख पद के लिए शुक्रवार को दो उम्मीदवारों ने अपनी उम्मीदवारी का पर्चा दाखिल किया। एक ओर जहां सुभाष चंद्र सरोज दो सेट में अपना नामांकन करते हुए सत्ता पक्ष का लाभ पाते हुए अपनी जीत पक्की मान रहे है वहीं दूसरी और स्वतंत्र उम्मीदवार के रुप में दो सेटों में नामांकन दाखिल करने वाले कमलेश गौतम भी मजबूती से चुनौती देते हुए अपनी जीत पक्की बता रहे है।
बरसठी ब्लाक से कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव की पत्नी हीरावती देवी का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय हो गया है। यहां से सिर्फ उन्होंने ही नामांकन पत्र अकेले दाखिल किया है। यहां पर हीरावती देवी ने ही दो सेट में पर्चा खरीदा था। उनके अलावा एक भी बीडीसी ने पर्चा नहीं खरीदा था। इनके साथ प्रस्तावक मनराज यादव, अनुमोदक विद्यादेवी, लकी यादव, ओम यादव, लाले यादव, गंगा राम गुप्ता, प्रेम पटेल, आनन्द दुबे, जिला पंचायत सदस्य दिनेश तिवारी, एआरओ प्रेमप्रकाश चैधरी मौजूद रहे।
मुंगराबादशाहपुर विकास खंड कार्यालय में शुक्रवार को पूर्व डीजीपी जगमोहन यादव के भाई बृजलाल यादव ने ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन किया। तीन बजे तक किसी दूसरे प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। आरओ वीके राय ने बृजलाल यादव के पर्चे की जांच कर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित किया। पर्चा दाखिला में पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल यादव, रामलाल पाल, अवधेश पटेल, वीरेंद्र यादव, छोटेलाल गौतम, कन्हैया पाठक सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
मछलीशहर विकास खंड के ब्लाक प्रमुख के पद पर सपा के बैनर तले चुनाव लड़ रहे अशोक यादव के निर्विरोध चुना जाना तय हो गया। गौरतलब हो कि ब्लाक प्रमुख के चुनाव लड़ने के लिए एक महिला सहित पाँच लोगो ने पर्चे खरीदे थे लेकिन अशोक यादव के अलावा अन्य द्वारा नामांकन न किये जाने से उनके निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
रामनगर विकास खण्ड में अरविंद सिंह मखड़ू का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया हैं। विकास खण्ड में ब्लाक प्रमुख के लिए कुल तीन पर्चे दाखिल किये जिसमें अरविंद सिंह मखड़ू निवासी खोराबीर ग्राम सभा वासापुर, कैलाशनाथ यादव नरायनपुर एवं विनय कुमार सिंह निवासी खोराबीर वासापुर थे। पर्चा जांच के दौरान धारा 9(2) 11(2) के तहत पर्चे के साथ पाँच हजार रुपये के चालान की रसीद जमा करना था जिसे न तो कैलाश नाथ यादव ने जमा किया था न ही विनय सिंह ने जमा किया था। इस आधार पर आरओ मधुकर दयाल ने दो पर्चे विनय सिंह एवं कैलाशनाथ यादव का खारिज कर सायंकाल चस्पा करवा दिया। पर्चा चस्पा होते ही अरविंद सिंह मखड़ू के समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। इस मौके पर चंद्रप्रकाश सिंह पप्पू, सतीश सिंह गुड्डू, उदयभान सिंह, आलोक सिंह, कन्हैया लाल पाण्डेय, राहुल सिंह, मनोज सिंह, छोटे लाल सिंह, अजय मिश्र, रवि तिवारी, उधम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Related

UP 44247279957108753

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item