किसानों और युवाओं का उत्थान केवल एनसीपी की नीतियों पर ही सम्भव है-केके
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_23.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। किसानों और युवाओं का उत्थान केवल एनसीपी की नीतियों पर ही सम्भव है। उक्त विचार उत्तर प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस अध्यक्ष केके शर्मा ने जिला कार्यालय सिविल लाइन में आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त करते हुए कहा कि देश की तरक्की और खुशहाली के लिए किसानों और युवाओं की मुख्य भूमिका रही है और एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने हमेशा विकास के लिए ही कार्य किया। उनके द्वारा जो योजना बनाई गई है यदि देश और प्रदेश की सरकारे उस पर अमल करे तो भारत, किसानों और युवाओं के विकास में विश्व में नम्बर एक हो सकता है। उन्होने आगे कहा कि प्रदेश मे जाति धर्म की राजनीति से अलग केवल विकास के मुद्दे पर आगामी मार्च को राजधानी लखनऊ मंे एक कार्यक्रम जनता के रूबरू होगा। प्रदेश के ठप पड़े विकास कार्यो पर देश और प्रदेश की सरकारो से जवाबदेही कर आने वाले 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए एनसीपी सभी सीटो पर चुनाव लड़कर प्रदेश को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य करेगी। महिला प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी श्रीवास्तव ने कहा प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओ पर हुए है। प्रदेश सरकार महिलाओ पर हो रहे अत्याचार रोकने में पूरी तरह विफल रही है। शायद उसे इस बात का अन्दाजा नही कि 50 प्रतिशत महिलाओं का वोट होता है। इनकी पार्टी के नेता आये दिन ऐसे में अनाब-शनाब बयान बाजी कर अपना परिचय स्वयं दे देते है कि यह सरकार महिलाओं की हितैशी नही। कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. इस्माइल अध्यक्ष जिला राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने की तथा संचालन मीडिया प्रभारी मकाजिद हुसैन रिजवी ने किया। बाराबंकी आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष केके शर्मा व महिला प्रदेश अध्यक्ष शिल्पी श्रीवास्तव राष्ट्रीय सचिव खालिद मुनव्वर वेग, सुभाष केडे, चौधरी महाराजदीन आदि का कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अश्वनी कुमार, संदीप श्रीवास्तव, लीलावती रावत, रहमत अली ’सोनू’, इसरार हुसैन, मो. अहमद, संजय सिंह, वसीम अहमद टोनी, सहवाज अंसारी, अमजद अली, मो0 इफ्तेखार, बिलाल अबदाली आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

