aajtaktimes

कम्युनिष्ठ पार्टी ने किया किसान सभा का आयोजन


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। किसान नेताओं के आन्दोलन से जमीनदारी से खात्मा हुआ और देश की बहुसंख्यक आबादी के हिस्से में जमीन आयी यह उद्गार व्यक्त करते हुए प्रदेश के महासचिव व पूर्व विधायक राजेन्द्र यादव ने कहा कि देश में किसान आत्महत्याएं कर रहा है। और छूट उद्योग पतियों को दी जा रही है। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए भारतीय कम्युनिष्ठ पार्टी के जिला सचिव बृजेश मोहन ने कहा कि किसान जब तक कि संघर्ष की राह में नही उतरेगा तब तक देश और दुनिया में बदलाव सम्भव नही है। पार्टी के महासचिव रणधीण सिंह सुमन ने कहा कि किसानों की एकता को तोड़ने के लिए विभिन्न राजनैतिक दल उद्योगपतियों से पैसा लेकर राजनीतिक व धर्म को बढ़ावा देते हैं चुनाव में किसान की बात होती है और चुनाव के बाद उद्य़ोग पतियों की बात होने लगती हैं। इस मौके पर डाक्टर कौसर हुसैन ने कहा कि यह सरकार किसान के जल, जंगल, जमीन को छीन लेना चाहते हैं, और उद्य़ोग पतियों के हाथों में बेंच देते हैं तथा प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर रहे हैं। सम्मेलन डा0 उमेश चन्द्र वर्मा सहित कई लोगों ने सम्बोधित किया। सम्मेलन में विनय कुमार सिंह को अध्यक्ष व सत्येन्द्र कुमार को महामंत्री, कोषाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार मंत्री नीरज वर्मा, रामनरेश वर्मा, मुनेश्वर वर्मा, तथा उपाध्यक्ष दलश्रृगांर, गिरीशचन्द्र को बनाया गया। 

Related

UP 8573854688941772428

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item