सात दिवसीय शिविर का आयोजन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_89.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सभी युवा स्वयंसेवक राष्ट्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है तथा उनकी महत्ता को अनेक रूपों में इंगित किया, उक्त वक्तव्य ‘राम सवेक यादव परास्नातक महाविद्यालय चन्दौली बाराबंकी’ में संचालित ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ के सात दिवसीय विशेष शिविर के जो कि कादिपुर व गोपालपुर में 6 फरवरी से 12. फरवरी तक लगेगा उसके उद्घाटन अवसर पर महाविद्यालय को प्राचार्या डा0 अर्चना श्रीवास्तव ने दिया।
समारोह का आयोजन प्राथमिक विद्यालय महुवामऊ में किया गया, जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक एस.डी.यादव ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के अध्यक्ष रामजियावन ने शामिल होकर अपने उद्बोधन में सभी स्वयंसेवियों को अनुशासन में रहते हुए कर्म करने के लिए निर्देशित किया। जहाँ कार्यक्राधिकारी द्वितीय (इकाई) राहुल यादव ने उपस्थित मुख्या अतिथि को सम्मानित किया वहीं इकाई प्रथम की कार्यक्रमाधिकारी सोनम यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में महाविद्यालय के सचिव प्रबन्धक बी.एल. यादव उपसचिव चन्द्रिका प्रसाद समेत अन्य गणमान्य मनीषी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के संस्कृत प्रवक्ता राकेश कुमार ने किया तथा कार्यक्रम महाविद्यालय के सभी विषयों के प्रवक्ता तथा सभी स्वयंसेवी उपस्थित रहे।

