संस्कारों से बड़ा कोई संरक्षक नही होता: विकास
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_88.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राम सेवक यादव स्मारक इंटर कालेज लखपेड़ाबाग में कक्षा-9 एवं 11 के छात्र, छात्राओं ने एक भव्य समारोह में अपने सीनियर छात्र, छात्राओं को शुभकामनाएं एवं भावभीनी विदाई दी। सर्वप्रथम शालिनी यादव ने मॉ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कक्षा-9 व 11 के छात्र, छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में पधारे डा. विकास यादव एवं अन्य गणमान्य अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कक्षा-9 व 11 के छात्र, छात्राओं ने विविध मनमोहक रंग विरंगे इन्द्रधनुषी कार्यक्रमों का प्रस्तुतीकरण कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की। सांस्कृतिक मंच का शुभारम्भ स्वाती, सरिता, रिचा आदि ने प्रेम रतन धन पायो गीत की मोहक प्रस्तुति के माध्यम से किया। स्तुति गुप्ता ने मधुबन में राधिका नाचे रे गीत पर कत्थक नृत्य करके उत्तर प्रदेश के परम्परागत कत्थक नृत्य परम्परा को जीवन्त कर दिया। स्तुति, अंकिता, शिवानी, निधि, नुसरत, शफकत आदि ने बहिरे बाबा हास्य नाटक के माध्यम से समाज में फैले अन्धविश्वास जैसी भ्रान्तियों को दूर करने का संदेश दिया। अन्त में वन्दे मातरम गीत को पूरे जोश और स्वेदश प्रेम की भावना को लिए हुए अभिषेक, गौरव, आकाश, हार्दिक ने प्रस्तुत किया। इसके अतिरिक्त संजना, प्रिया, रियांशु, अवन्तिका, प्रीती, अंजलि, माही, रिधिमा, श्रद्धा, आदेश, बृज किशोर, विवेक, तरून, मोहित आदि ने अनेक सुन्दर एवं रोचक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कक्षा 12 के छात्र विकास जायसवाल ने अपने विद्यालय एवं गुरूजनों के प्रति ह्दय के उद्गार व्यक्त करते हुए समस्त इण्टरमीडिएट के छात्रों की ओर से आगामी बोर्ड परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रौशन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के मध्य आयोजित फनी क्वेष्चन्स की प्रतियोगिता थी। जिनमे सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबन्धक डा0 विकास यादव ने पुरस्कृत किया और अपने सम्बोधन में कहा कि आज अपने जीवन पथ का एक पड़ाव पार कर अपने भावी जीवन को समर्थ और सफल बनाने हेतु अग्रसर है, ये सफलता दृढ़ संकल्प एवं कठिन परिश्रम से ही प्राप्त हो सकती है। हमें गर्व है अपनी इस प्रतिभाषाली युवा शक्ति पर जो न केवल शैक्षिक स्तर पर बल्कि क्रीड़ा, कला, संगीत, नृत्य हर स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्षन करती है। जीवन में हमारे समक्ष अनेक चुनौतियाँ आती है, उन चुनौतियों का सामना हमें सदैव अपनी अन्तरआत्मा और संस्कारों के साथ करना चाहिए, क्योकि मन और संस्कारों से बड़ा कोई संरक्षक नहीं होता है। मेरा विष्वास है कि यह युवा शक्ति अपनी नयी सोच से देष की तस्वीर बदल सकती है। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ0जगन्नाथ वर्मा ने इस भावभीनी विदाई के अवसर पर हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट के छात्र,छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शान्तिपूर्ण ढंग से परीक्षा देते हुए अपने लक्ष्य तक पहुॅचने की अपील की। इस अवसर पर नीलिमा यादव, आरसी वर्मा, आरएस यादव, अशोक सिंह, होरी लाल गुप्ता, प्रकाश चन्द्र त्रिवेदी, विनोद विश्वकर्मा, केबी सिंह, सविता गुप्ता, रितु शर्मा, शषि गुप्ता, सपना श्रीवास्तव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकायें उपस्थित थे।