aajtaktimes

सैकड़ो लोग BJP में शामिल


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। भाजपा जिला कार्यालय मे पहुंचकर जिले के विभिन्न क्षेत्रो से आये नवजवानों ने आज शनिवार को विनीत रस्तोगी, हर्ष टण्डन एवं अनुराग शुक्ला की अगुवाई में तथा भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व एमएलसी हरगोविन्द सिंह तथा सांसद प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा की उपस्थित में भाजपा पार्टी के प्रति आस्था रखते हुए भाजपा में शामिल होते हुए प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर अवधेश श्रीवास्तव ने कहा दर्जनो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है इससे जनपद में पार्टी और मजबूत होगी। सभी लोगों को फूल माला तथा केसरिया अंग वस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। नगर अध्यक्ष रामप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व एम0एल0सी हरगोविन्द सिंह तथा सासंद प्रतिनिधि रमेश चन्द्रा ने भी सम्बोधित कर स्वागत व अभिनन्दन किया। भाजपा में शमिल लोगो में नगर के व्यापारी वर्ग के लोग भी थे। मुख्य रुप से हर्ष टण्डन, विनीत रस्तोगी, अनुराग शुक्ला, सत्य प्रकाश तिवारी, चन्द्रहास, दुर्गेश जायसवाल, सलीम जावेद, सौरभ शुक्ला, विनय पाठक , सिद्धार्थ चौधरी, बब्लू यादव, रविशंकर वर्मा, अंकित गुप्ता, जतिन निगम, सचिन रस्तोगी, मो. वसीम, शिखर सिंह, दिवाकर कश्यप, राजेश टण्डन, चन्दन वर्मा, आशीष रस्तोगी, अमित मिश्रा, दिनेश वर्मा, वैभव गुप्ता, सचिन कनौजिया, निर्मल वर्मा, देशराज वर्मा, सरदार कुवंर सिंह, सहित सैकडो लोगो ने सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में मुख्य रुप से सुनीलचन्द्र जैन, देवेन्द्र प्रताप सिंह‘‘ज्ञानू’’, सन्दीप गुप्ता, विष्णु प्रभाकर वर्मा, विनय प्रकाश वर्मा, सरिता सिंह, ऊषा शर्मा, प्रतिमा सिंह त्यागी, राजकुमारी, रेखा, अर्चना, विनीत वर्मा, प्रदीप वर्मा, उमेश  यादव, चन्देल सिंह, अवध रस्तोगी सहित सैकडों लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 4646497621589841813

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item