aajtaktimes

एमएलसी चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष के लोग मतदाताओं को धमका रहे हैं: मिश्र


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। बहुजन समाज पार्टी के बढ़ते जनाधार एवं लोकप्रियता से सपा के नेता एवं मंत्री काफी परेशान है। जिले के कई अधिकारी सपा के एजेन्ट के रूप में कार्य कर रहे है। और सपा नेताओं के साथ-2 स्वंय अधिकारी मतदाताओं को खासकर ग्राम प्रधानों को सपा प्रत्याशी को वोट न देने पर उन्हे जेल भेजने की धमकी देकर डरा धमका रहे है जिससे मतदाताओं में भय एवं आतंक का माहौल कायम है। उक्त विचार विकास खण्ड सूरतगंज के ग्राम बसौली में रामप्रताप मिश्रा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता बैठक एवं कस्बा फतेहपुर में बसपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं की बैठक में प्रत्याशी रामनगर हफीज भारती ने व्यक्त किये। जिलाध्यक्ष सुरेश चन्द्र गौतम ने कहा कि सपा नेताओं एवं जिला प्रशासन के लोग बसपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं को डराने धमकाने या प्रताडित करने का काम किया तो इसका मुहतोड़ जवाब जन आंदोलन करके देगे मतदाताओं से कहा कि सपा के लोगो को इसका जवाब देने के लिए 3 मार्च को बसपा प्रत्याशी को वोट देकर भारी मतो से विजयी बनाकर सपा व अन्य प्रत्याशियों को जमानते जप्त कराना है। प्रत्याशी मनोज कुमार वर्मा ने कहा कि सपा के गुन्डा एवं जंगलराज से जनता ऊब चुकी है सपा भाजपा के लोग आपस में मिले हुए है। इनके बहकावे में नही आना है। और अपने लिए वोट एवं समर्थन मांगा। और कहा कि सपा और भाजपा की मिली भगत उजागर करने के लिए हर मोड़ पर संघर्ष किया जायेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से मंडल कोआर्डीनेटर विजय कुमार, जिलाध्यक्ष सुरेश गौतम एडवोकेट, पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र वर्मा, हफीज भारती, पूर्व चेयरमैन अरविद मौर्य, विक्रम गौतम, रामप्रताप मिश्रा, रामसिंह चौहान, संजय सोनी, शाहिद अली मंशूरी, उमेश रावत, आनन्द मिश्रा, सूरज रावत अशोक रावत, जमील अंसारी, मो. अकील राईन आदि लोग काफी संख्या में मौजूद थे।

Related

UP 6697269766661063746

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item