aajtaktimes

कुटीर उद्योगों के लिये उपलब्ध करायें जमीन: धुरिया


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अति पिछड़ा एवं अति दलित वर्ग उत्थान समिति की बैठक सम्पन्न हुई। अध्यक्ष गया प्रसाद धुरिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज की आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं शैक्षिक अवस्था पर विचार विमर्श हुआ। केन्द्र में महिला आरक्षण बिल में पिछड़ी जाति की महिलाओं की जातियों के लिये पेशों के आधार पर शहर एवं कस्बों के पास कुटीर उद्योगों के लिये यहां पर जमीन उपलब्ध करायी जाये। बैंको के कम ब्याज पर ऋण एवं अनुदान की व्यवस्था की जाये। अति पिछड़ा के कल्याण के लिये इनके मंत्रालय व बजट की व्यवस्था की जाये। मण्डल आयोग में तीसरे दावेदारी के लिये 27 प्रतिशत पदोन्नति में आरक्षण दिया जाए। 2008 में विमुक्त एवं घुमंतू जातियों के लिये बाल कृष्ण रेणुके आयोग 2008 में केन्द्र सरकार को संस्तुतियों के साथ दिया गया था। उसे लागू करें, जिससे पिछड़े समाज की दशा में सुधार होगा। बैठक में इटावा जनपद के जिलाध्यक्ष के पद पर अरविन्द कुमार राजपूत का मनोनयन किया गया। बैठक में संरक्षक बेचे सिंह पाल, रामखेलावन राजपूत, नत्थाराम, लल्लूराम, मदनलाल कश्यप आदि लोग उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जनपद की बैठक प्रत्येक माह के दूसरे रविवार को हुआ करेगी। कार्यक्रम के संयोजक जिलाध्यक्ष छत्रबली वर्मा भी उपस्थित रहे। 

Related

UP 1594487930074787986

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item