aajtaktimes

घर में घुसकर की मारपीट, मोबाइल, नगदी लूट

अजमी रिज़वी
बाराबंकी। कोतवाली देवा क्षेत्र में बीती रात एक अपराधी ने घर में घुसकर न सिर्फ दलित परिवार की धुनायी की बल्कि मोबाइल व नगदी भी लूट ले गये। भुक्तभोगी ने एसी से न्याय की गुहार लगायी है। एसपी को दिये प्रार्थना पत्र में थाना क्षेत्र के नरायनभारी गांव निवासी परवेश कुमार पुत्र रामेश्वर ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे गांव के पप्पू पुत्र भगौती चौहान व जहांगीराबाद थाने के रोटी गांव का निवासी मनोहर जो अपराधी किस्म का व्यक्ति है। घर में घुस आया और घरवालों को पीटना शुरु कर दिया। इस बीच घर में तोड़ फोड़ भी की। हल्ला गुहार सुनकर दौड़े गांव वालों के ललकारने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। बदमाशों ने बक्सवे में रखी बसी हजार की नगदी व मोबाइल भी लूट लिया। देवा कोतवाली प्रभारी ने इस सम्बन्ध में बताया कि उन्हे इस तरह की कोई शिकायत प्राप्त नही हुई है। शिकायत मिलने पर उचित कार्यवाही की जायेगी। 

Related

UP 6207456510967788005

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item