aajtaktimes

डिप्लोमा इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार करके की सभा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आह्वान पर जनपद शाखा ने सोमवार को कार्य बहिष्कार करके लोक निर्माण विभाग में स्थित संघ भवन पर सभा किया। इस मौके पर 10 सूत्रीय मांगों पर विचार-विमर्श करते हुये न मानने की दशा में 25 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही गयी। वक्ताओं ने कहा कि सभी सदस्य अपनी माप पुस्तिकाएं जमा कर दिये हैं। कार्य बहिष्कार की अध्यक्षता संघर्ष समिति के चेयरमैन इं. महेन्द्र फरीदवार व संचालन जनपदीय सचिव इं. केडी यादव ने किया। कार्य बहिष्कार के दौरान इं. एके सिंह, इं. बसंत सिंह, इं. अनिल मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 7847096256707167459

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item