विशेष शिविर के तीसरे दिन स्वयंसेवकों ने किया श्रमदान
https://husainijnp.blogspot.com/2016/02/blog-post_209.html
जौनपुर। सरजू प्रसाद महाविद्यालय कचगांव द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को सड़क सफाई अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम ग्राम राजेपुर में हुआ जहां स्वयंसेवकों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकली गयी। इस दौरान कचगांव स्थित शंकर मंदिर व महाविद्यालय प्रांगण में स्थित चौरा माता मंदिर के सम्पर्क मार्ग की सफाई की गयी। इसके साथ ही मंदिर परिसर की भी सफाई स्वयंसेवकों द्वारा की गयी। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष यादव, डा.ॉगंगाधर शुक्ला, डा. संध्या सिंह, अवधेश पाण्डेय, शिव नारायण मिश्रा, हरकृष्ण अस्थाना, अशोक पाठक, विजय यादव, मुलायम यादव के अलावा तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार यादव ने किया।

